फ़ोटो से PDF कैसे बनाएं – मोबाइल पर मुफ़्त
मार्कशीट, आधार की कॉपी, फ़ॉर्म, बिल या नोट्स की फ़ोटो को एक PDF में जोड़ना हो, तो इस मुफ़्त Photo to PDF टूल से कुछ ही सेकंड में हो जाता है। कोई ऐप डाउनलोड नहीं, कोई लॉगिन नहीं, और सबसे ज़रूरी – आपकी फ़ोटो हमारे सर्वर पर नहीं जातीं, PDF आपके ही फ़ोन में बनती है।
कैसे इस्तेमाल करें? (4 कदम)
- ऊपर "फ़ोटो चुनें" पर टैप करें। एक साथ कई फ़ोटो चुन सकते हैं।
- ◀ ▶ बटन से पेज का क्रम ठीक करें, ✕ से गलत फ़ोटो हटाएं।
- पेज साइज़ (A4 या फ़ोटो जितना) और क्वालिटी चुनें।
- "PDF बनाएं" दबाएं और फ़ाइल डाउनलोड करें।
कौन-सी क्वालिटी कब चुनें?
| क्वालिटी | कब चुनें |
|---|---|
| छोटी फ़ाइल | ऑनलाइन फ़ॉर्म जहाँ PDF 200–500 KB तक माँगी हो, या WhatsApp पर भेजनी हो |
| सामान्य | ईमेल और ज़्यादातर कामों के लिए |
| अच्छी | जब PDF को प्रिंट करना हो या बारीक लिखावट साफ़ चाहिए |
फ़ॉर्म में PDF का अधिकतम साइज़ लिखा हो और फ़ाइल बड़ी बने, तो "छोटी फ़ाइल" चुनें या पेज कम करें।
अच्छी PDF के लिए 5 सुझाव
- दस्तावेज़ की फ़ोटो दिन की रोशनी में, ठीक ऊपर से लें – परछाईं न पड़े।
- फ़ोटो लेने से पहले गैलरी में Crop करके सिर्फ़ काग़ज़ वाला हिस्सा रखें।
- हर पेज की अलग फ़ोटो लें; दो पेज एक फ़ोटो में न लें।
- आधार जैसी कॉपी किसी को देनी हो तो उस पर "सिर्फ़ ___ काम के लिए" लिखकर दें।
- फ़ोटो का साइज़ अलग से घटाना हो तो हमारा फ़ोटो साइज़ रिड्यूसर इस्तेमाल करें।
आपकी प्राइवेसी
बहुत सी वेबसाइटें PDF बनाने के लिए आपकी फ़ाइल अपने सर्वर पर अपलोड करती हैं। सबका टूल में ऐसा नहीं है – पूरा काम आपके ब्राउज़र में होता है, इसलिए मार्कशीट या पहचान पत्र जैसे निजी दस्तावेज़ भी सुरक्षित रहते हैं। ज़्यादा जानकारी प्राइवेसी पॉलिसी में।
DigiLocker से सरकारी दस्तावेज़ सीधे PDF में भी मिल सकते हैं: DigiLocker से आधार कैसे डाउनलोड करें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या फ़ोटो से PDF बनाना मुफ़्त है?
हाँ, पूरी तरह मुफ़्त। कोई लॉगिन, वॉटरमार्क या पेज की सीमा नहीं।
क्या मेरी फ़ोटो कहीं अपलोड होती है?
नहीं। PDF आपके ही फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में बनती है, फ़ोटो हमारे सर्वर पर नहीं जातीं।
एक PDF में कितनी फ़ोटो जोड़ सकते हैं?
कोई तय सीमा नहीं, पर बहुत ज़्यादा फ़ोटो पर पुराने फ़ोन धीमे हो सकते हैं। 20–30 पेज आराम से बनते हैं।
PDF का साइज़ कम कैसे करें?
क्वालिटी में 'छोटी फ़ाइल' चुनें और किनारे की जगह 'बिना किनारे' रखें। ज़रूरत हो तो पेज कम करें।
PDF मोबाइल में कहाँ सेव होती है?
आम तौर पर फ़ोन के Downloads फ़ोल्डर में। File Manager या Files ऐप में 'Downloads' खोलकर देखें।