प्राइवेसी पॉलिसी
अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
यह पॉलिसी बताती है कि sabkatool.in ("सबका टूल", "हम") आपकी जानकारी के साथ क्या करता है।
1. टूल में भरी गई जानकारी
हमारे टूल (जैसे बायोडाटा मेकर) में आप जो जानकारी और फोटो डालते हैं, वह सिर्फ़ आपके ब्राउज़र में प्रोसेस होती है। PDF या फोटो आपके ही डिवाइस पर बनती है। यह जानकारी हमारे सर्वर पर न भेजी जाती है, न सेव होती है।
आपकी सुविधा के लिए भरी हुई जानकारी आपके ब्राउज़र की लोकल स्टोरेज (localStorage) में रखी जाती है, ताकि पेज दोबारा खोलने पर दोबारा न भरना पड़े। इसे आप टूल के "सब मिटाएं" बटन से या ब्राउज़र का डेटा साफ़ करके हटा सकते हैं।
2. अपने-आप इकट्ठा होने वाली जानकारी
किसी भी वेबसाइट की तरह, हमारा सर्वर तकनीकी लॉग रखता है – जैसे IP पता, ब्राउज़र का प्रकार और कौन-सा पेज खोला गया। इसका इस्तेमाल सिर्फ़ वेबसाइट को सुरक्षित और ठीक से चलाने के लिए होता है।
3. बाहरी सेवाएं
- Google Fonts और cdnjs (Cloudflare) – फॉन्ट और डाउनलोड करने वाली लाइब्रेरी लोड करने के लिए। ये सेवाएं आपका IP पता देख सकती हैं।
- Google Search Console – यह देखने के लिए कि वेबसाइट Google सर्च में कैसा कर रही है।
- भविष्य में हम Google AdSense जैसे विज्ञापन दिखा सकते हैं। Google और उसके पार्टनर कुकीज़ का इस्तेमाल करके आपकी पिछली विज़िट के आधार पर विज्ञापन दिखा सकते हैं। आप Google Ads Settings से पर्सनलाइज़्ड विज्ञापन बंद कर सकते हैं।
4. बच्चों की जानकारी
हमारी सेवाएं जानबूझकर 18 साल से कम उम्र के बच्चों की जानकारी इकट्ठा नहीं करतीं।
5. बदलाव
हम समय-समय पर इस पॉलिसी में बदलाव कर सकते हैं। बदलाव इसी पेज पर दिखाए जाएंगे।
6. संपर्क
इस पॉलिसी के बारे में कोई सवाल हो तो ईमेल करें: me.digitalsubodh@gmail.com